#southindia - कुंदापुर के साफ सुथरे बीच

बैंगलोर से करीब 450 किमी की दूरी पर है कुंदापुर। हालांकि ये जगह मशहूर है मरवंते के लिए।
दरअसल मरवंते बीच की जो फोटो गूगल पर नज़र आती वो बेहद आकर्षक है। एक तरफ स्वापर्निका नदी और दूसरी ओर अरेबियन सी की लहरें दिखती हैं। ये फोटो ड्रोन से ली गई हैं जोकि बहुत अपने आप में बेहतरीन है।

कौनसा रास्ता लें
अगर बैंगलोर से सेल्फ ड्राइव कर के जाएंगे तो करीबन 11 घंटे लगते हैं। यकीन मानिए मगर रास्ता बेहद खूबसरत है। रास्ते में अगुम्बे स्टेट हाइवे और चिकमंगलोर से होकर जाना होता है। रास्ते में वॉटर फॉल और टी गार्डन पड़ता है। जो आपको स्टॉप लेने के लिए मजबूत कर देगा।

कहां घूमें
जब आप कुंदापुर पहुंचते हैं तो कोड़ी बीच जा सकते हैं। जोकि शहर में तीन किमी की दूरी पर है। यहां दूर दूर तक कोई नज़र नहीं आएगा। अपने पार्टनर के साथ आप लंबी सैर कर सकते हैं। पानी में जाने पर इस बात का ख्याल रखें की कोई लाइफ गार्ड यहां तैनात नहीं है। इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

बीच/सेंट मेरी आइलैंड
ये बीच शहर से करीब 35 किमी की दूरी पर है। बेहद साफ़ सुथरी जगह है। आप इसे गोवा का कोई कस्बा भी समझ सकते हैं। मगर यहां सफाई बहुत है।
यहीं से सेंट मेरी आइलैंड के लिए बोट जाती है। जिसके लिए 250 रुपए प्रति व्यक्ति किराया लगता है। आधे घंटे में आप आइलैंड पर पहुंच जाते हैं। इस आइलैंड पर प्लास्टिक बैन है।

मरवंते बीच
सुबह या शाम को यहां जाया जा सकता है। मगर नदी और समुद्र को एक साथ देखना थोड़ा मुश्किल है। क्योंकि ब्रिज काफी ऊंचा बना दिया गया है। मगर शाम को ढलता सूरज देखना बेहद रोमांचकारी हो सकता है।

खास बातें
कुंदापुर में कई बैकवाटर भी हैं। आप जहां भी रुके होटल या आसपास के लोगों से बोट राइड के बारे में पता करें। कई ऐसे आइलैंड आप घूम सकते हैं जिनका कोई नाम नहीं है मगर हैं वो बेहद खूबसूरत।

खाना
यहां अगर आप नॉनवेज के शौकीन हैं तो घी रोस्ट ज़रूर खाएंमलपे

Comments

Best one

अब तो जागो