हरा – भरा पालक कबाब

deepa imageIngredients:
सामग्री-
  • पालक उबली हुई –      1कप
  • चना दाल उबला हुआ –  1 कप
  • सोयाबीन बड़ी        –      1/2  कप
  • हरी धनिया –             आवश्कतानुसार
  • गरम मसाला पाउडर –    1 /2 टी स्पून
  • छोटी इलाइची बारीक पिसी हुई – 3 चुटकी
  • नमक                       –   आवश्कतानुसार
  • प्याज़ –              1 /2 कप बारीक पिसा हुआ
  • तेल  तलने के लिए  – आवश्कतानुसार 
  • चाट मसाला   –  आवश्कतानुसार





Procedure:

प्रक्रिया- सबसे पहले पालक को अच्छी तरह धो लें। उसके बाद एक बर्तन में पानी गरम करें। जब पानी गरम हो जाये तो पालक डाल दें,और थोड़ी देर पानी में पकने दें। ध्यान रहे पालक अधिक पकी हो।उसके बाद पानी अच्छी तरह छान लें और पालक ठंडा होने दें। जब पालक ठण्डा हो जाये तो मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें।

आवश्कतानुसार चने की डाल को 1 घण्टे के लिए भिगो दें। फिर भीगे हुए चने को उबाल लें। उबालने के बाद एक बर्तन में अलग निकाल कर रख दें और ठण्डा होने दें। जब चना दाल ठण्डा हो जाये तो मिक्सी में थोड़ा मोटा (दरदरा ) पीस लें।

आवश्कतानुसार सोयाबीन बडी लें और 1 /2 के लिए पानी में भिगो दें। उसके भीगी हुई बड़ी का पानी अच्छी तरह निचोड़ दें। फिर मिक्सी में बारीक पीस लें।

आवश्कतानुसार प्याज़ बारीक काट लें और ब्राउन कलर में भून लें। जब प्याज़ ठंडी हो जाए तो मिक्सी में बारीक पीस लें।


पालक और चने की दाल ,प्याज़ ,हरी धनिया ,सोयाबीन बड़ी ,नमक ,गरम मसाला और इलाइची पाउडर ,एक साथ अच्छी तरह से मिक्स करें इसके बाद छोटी -छोटी कबाब की लोई बना लें।

एक पैन लें और गैस पर गरम होने के लिए रख दें जब तवा गरम हो जाये तो तेल या बटर लगा दें ,और बने हुए कबाब को दोनों साइड लाल कलर में सेंक लें। सर्व करने के पहले कबाब पर चाट मसाला छिड़क दें और टमाटर की चटनी के साथ मज़ा लें

Comments

Best one

अब तो जागो