गर्भावस्था में इन 7 बदलाव से शर्मिंदा न हों आप

यूरिन लिकेज
इस दौरान ऐसा भी होता है और आपको पता भी नही चलता है। कई बार दोस्तों और रिश्तेदार के बीच ऐसा हो जाता है वो अलग बात है। भले ये बात सिर्फ आपको पता होती है। अक्सर शायद आपने देखा और महसूस किया होगा कि ऐसा हो जाता है। कभी हंसने, खांसने या छीकने के वक्त बस कुछ बूंद ही निकलती है मगर आपको खुद से शर्मिंदगी महसूस होती है।
क्या करें- डाॅक्टर कहते हैं कि इस दौरान औरतों पैंटी लाइनर पहनना चाहिए। इसके अलावा हर दो घंटे पर वाॅशरूम जरूर जाएं।
फेशियल हेयर
प्रेगनेंसी में हाॅर्मोंस बदलते हैं इस वजह से अनचाहे बाल उग आते हैं। इसे देखकर औरतों को दुख होता है और वो डिप्रेस होने लगती हैं। चेहरे के अलावा पेट और स्तन पर भी बाल उग आना आम है।
क्या करें- ऐसी दिक्कत होती है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। ब्यूटी पार्लर जाकर वैक्स करवा सकती हैं। डाॅक्टर का मानना है कि वैक्सिंग इस दौरान सेफ है।
बदबू न दे दर्द
कई लोगों को वैसे भी पसीने की बदबू की शिकायत होती है। किसी को पोल्ट्री या सी फूड के महक से अर्लजी हो जाती है। इसके अलावा उनको खुद के शरीर से अजीब दुर्गंध आती है।
क्या करें- अक्सर गर्भावस्था के आखिरी पड़ाव पर ऐसी बदबू आती है अगर आपको लगता है कि ये सामान्य नहीं है तो डाॅक्टर से बात कर लें।
बवासीर  की समस्या
चैंकिए मत अक्सर नयी मांओं को ऐसी दिक्कत हो जाती है। इतना ही नहीं वो इस बात को किसी से सांझा नहीं करना चाहती हैं। इस दौरान कई बार काॅन्सटीपेशन की दिक्कत आती है। इससे ये समस्या उत्पन्न होती है। ये बहुत ही सामान्य समस्या है।
क्या करें- इस समस्या से बचने के लिए काॅन्सटीपेशन से बचना जरूरी है। इसके लिए खूब पानी पिएं, खाने में फाइबर बढ़ा दें। डाॅक्टर को भी इस बारे में जरूर बताएं।
मुंहासे और फुंसी 
चेहरे पर फुंसी  और मुंहासे भी इस दौरान हो सकते हैं। गर्भ के पहले तीसरे महीने तक ये समस्या होती है।
क्या करें- ऐसा होने पर डाॅक्टर को बताएं। एक्ने को धुलकर उनसे छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अलावा अगर एंटी पिंपल प्रोडक्ट अगर इस्तेमाल करना है तो डाॅक्टर की सलाह ले लें।
Untitled design (36)
बढ़ता वजन
बढ़ता वजन किसी चिंता का विषय नही है। अपने जीवनसाथी और अपने बीच वजन को कतई न आने दें। कुछ लोगों गर्भ धारण के बाद सेक्स में संकोच आता है।
क्या करें- इस बात की चर्चा करना अगर आपको संकोच में डाल रहा है तो इससे बाहर निकलें। अपनी इंटीमेसी की इच्छा को डाॅक्टर से बताएं।

Comments

Best one

अब तो जागो